फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में झगड़ा किया फिर ट्रेन के आगे कूदा

विज्ञापन
crime - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। वीरपुर गांव के सामने एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। वह गुरुवार शाम घर में झगड़ा करने के बाद निकल गया था। शुक्रवार की सुबह उसका शव कानपुर-बांदा रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के लौकहा गांव निवासी सुभाष सचान वर्तमान में घाटमपुर के मोहल्ला जवाहर नगर (पूर्वी) बाबा मंदिर वाली गली में रहते हैं। उनका एकलौता पुत्र सौरभ सचान (25) पूर्व में एक डिग्री कालेज में क्लर्क था। कुछ दिन पहले क्लर्क की नौकरी छोड़कर वह मौरंग सप्लाई का काम करने लगा था। गुरुवार शाम सौरभ का घर पर अपने पिता और मां से किसी बात पर विवाद हुआ। इसके बाद वह घर से निकल गया।
शुक्रवार की सुबह उसका शव वीरपुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। सौरभ ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। जानकारी होते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन और मोहल्ले के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। कोतवाल सच्चिदानंद त्रिपाठी ने बताया कि सौरभ अविवाहित था। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने आत्महत्या के पीछे कोई वजह नहीं बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें