फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली देने से मना करने पर पिता-पुत्र को बरछी मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर। कोतवाली क्षेत्र के शीतलपुर गांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक युवक ने पिता-पुत्र को बरछी मारकर घायल कर दिया। दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से डाक्टरों ने बेटे को गंभीर हालत में हैलट अस्पताल (कानपुर) रेफर किया गया है। इधर, कोतवाली में मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी फौज का भगोड़ा सिपाही बताया गया है।
विज्ञापन

शीतलपुर गांव निवासी सुरेंद्र सिंह भारतीय किसान यूनियन के पूर्व तहसील अध्यक्ष हैं। बताया कि घर के बाहर पान-मसाला की गुमटी रखे है, जिसमें उसका बेटा बड़कू सिंंह बैठता है। सोमवार की दोपहर बाद करीब 2.30 बजे गांव का ही सतेंद्र उर्फ बबलू सिंह शराब के नशे में धुत होकर उसके दरवाजे के पास आया और गली में खड़े होकर बेटे को गाली-गलौज करने लगा। बड़कू ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोप है कि इसी दौरान उसने बड़कू के सीने में बरछी से वार किया, जिससे उसके सीने में घाव हो गया और वह चीख मारकर जमीन पर गिर पड़ा।
इधर, बेटे की चीख सुनकर घर के अंदर मौजूद पिता सुरेंद्र दौड़ा और आरोपी को पकड़ने की कोशिश तो बबलू ने उसके ऊपर भी वार कर दिया। इससे सुरेंद्र भी घायल हो गया सुरेंद्र के हाथ पर बरछी लगी। इसे दौरान आरोपी मौका पाकर वहां से भाग निकला। पिता-पुत्र को लहूलुहान पड़ा देख घटना की सूचना पुलिस को दी गई। गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी की तलाश की लेकिन, वह फरार हो चुका था। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवाया, जहां से डाक्टरों ने बड़कू को कानपुर रेफर किया है। वहीं, सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोतवाल (क्राइम) नवाब अहमद ने बताया कि आरोपी सतेंद्र उर्फ बबलू सिंह की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें