फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर में 25 गोवंश बरामद, दम घुटने से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घाटमपुर। गुरुवार की सुबह पुलिस ने कस्बे के जहानाबाद रोड पर एक कंटेनर से 25 गोवंश (सांड़ों) को बरामद किया। पुलिस दल देख चालक और खलासी कंटेनर को रोड किनारे खड़ा कर भाग निकले। पुलिस का आशंका है कि बरामद गोवंश को काटने के लिए कोलकाता की ओर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मूसानगर (कानपुर देहात) की ओर से एक कंटेनर ट्रक में गोवंश को लादकर काटने के लिए ले जाया जा रहा है। पुलिस ने मुख्य चौराहे के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान एक कंटेनर तेज रफ्तार से चौराहे से गुजरा। पुलिस जब तक कुछ समझ पाती वह जहानाबाद कस्बे की ओर निकल गया।
पुलिस दल ने भाग रहे कंटेनर का पीछा कर लिया। पुलिस आते देख चालक और खलासी परास नाले से पहले (अहिरवार पेट्रोल पंप) के निकट रोड किनारे गाड़ी खड़ी करके भाग निकले। पीछे से पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसी तरह कंटेनर को खुलवाया तो उसके भीतर 25 सांड़ लदे हुए थे। जिनमें कई कंटेनर की फर्श पर बेहोशी की हालत में पड़े हुए थे। कंटेनर में गोवंश बरामदगी की सूचना पर काफी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। परास गांव पंचायत के प्रधान पति छुन्ना सचान भी पहुंच गए। उन्होंने कुछ लोगों को बुलवाकर कंटेनर में लदे साड़ों को नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

इस दौरान कंटेनर के अंदर 3 सांड़ मृत मिले जबकि, 22 को जीवित बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कंटेनर मेें दम घुटने से तीन मवेशियों की मौत हुई। बताया कि इसके अलावा 5-6 अन्य मवेशी भी बेहोश पड़े थे। जिनको किसी तरह कंटेनर से नीचे उतारने के बाद उनके मुंह पर पानी छिड़काव किया गया तो वह होश में आए। कोतवाली के इंस्पेक्टर (क्राइम) नवाब अहमद ने बताया कि कंटेनर से दो आधार कार्ड और गाड़ी के कागजात बरामद हुए हैं। बताया कि गाड़ी के कागजातों के आधार पर उसके मालिक के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। बताया कि बरामद गोवंश (सांड़ों) को पशु आश्रयस्थल में भेजने की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें