फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर क्षेत्र में 28 और कोरोना संक्रमित मिले, मचा हड़कंप

विज्ञापन
corona - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
घाटमपुर। शनिवार को सीएचसी घाटमपुर, भीतरगांव, टिकवांपुर और बारादौलतपुर गांवों में कैंप लगाकर लोगों की कोरोना जांच की गई। घाटमपुर क्षेत्र में 16 और भीतरगांव इलाके में 12 संक्रमित मिले। वहीं, पतारा क्षेत्र में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। एक ही दिन में इतनी संख्या में नए केस मिलने से लोग परेशान हो उठे हैं।
विज्ञापन

सीएचसी घाटमपुर के प्रभारी अधीक्षक डॉ. पवन सचान ने बताया कि शनिवार को सीएचसी और टिकवांपुर गांव में कैंप लगाकर कुल 194 लोगों की जांच की गई। इनमें 16 की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई। संक्रमितों में मोहल्ला कोटद्वार में 05, टीचर कालोनी में 03, पुराना अस्पताल रोड में 02 और जवाहर नगर में 01 जबकि, टिकवांपुर गांव में 02 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए। वहीं, भीतरगांव सीएचसी और उमरी गांव में कैंप लगाकर 183 लोगों की जांच की गई। इनमें 12 लोग संक्रमित पाए गए। सीएचसी के डा.टीएन गंगवार ने बताया कि उमरी गांव में हुई जांच के दौरान दो परिवारों के 10 लोग कोरोना पाजिटिव मिले हैं। सभी को आइसोलेट कराया गया है। पतारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. नीरज सचान ने बताया कि क्षेत्र में बारादौलतपुर गांव में कैंप लगाकर 109 लोगों की जांच की गई। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ग्रामीण क्षेत्र में कोरोना पाजिटिव मरीजों की लगातार बढ़ रही संख्या को लेकर लोग सकते में हैं। वहीं, कस्बे के बाजारों में लोग सामाजिक दूरी का पालन करना भूल गए, जगह जगह झुंड में लोगों को देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें