फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेट बैंक कर्मी की रिपोर्ट पाजिटिव

विज्ञापन
corona - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
घाटमपुर। कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में कार्यरत एक कर्मचारी की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद बैंक शाखा को बंद कर दिया गया है। वहीं, शुक्रवार को बैंक में कार्यरत सभी कर्मचारियों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

बैंक शाखा प्रबंधक सतेंद्र पाल ने बताया कि उनके यहां कार्यरत महिला कैशियर की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वह कानपुर शहर से बैंक आती-जाती है। दो दिन पहले अपनी जांच कराई थी। इधर, रिपोर्ट की जानकारी मिलने के बाद गुरुवार को बैंक शाखा को बंद कर दिया गया। नगर पालिका प्रशासन ने वहां सैनिटाइजेशन भी कराया है।
शाखा प्रबंधक ने बताया कि कुल 23 कर्मचारी कार्यरत हैं जिनका शुक्रवार को सीएचसी घाटमपुर में कोरोना परीक्षण कराया जाएगा। इसके बाद बैंक संचालन की आगे की कार्रवाई की जाएगी। सीएचसी घाटमपुर में कुल 34 लोगों की जांच की गई। इनमें चंदनपुर (रामसारी) गांव निवासी एक व्यक्ति की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई। वहीं, पतारा सीएचसी में कुल 29 जांचें की गईं इनमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें