फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर क्षेत्र में 12 कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
corona - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। क्षेत्र में कोरोना संक्रमितों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को सीएचसी घाटमपुर और पतारा में हुई जांच के दौरान 12 नए मरीज मिले हैं। इनमें नेयवेली पावर प्लांट से संबंधित आठ मजदूर शामिल हैं। सभी को आइसोलेशन के लिए कानपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

सीएचसी घाटमपुर के अधीक्षक डॉ. कैलाश चंद्रा ने बताया कि गुरुवार को कुल 27 लोगों की जांच की गई। एंटीजन किट से हुई जांच में नेयवेली पावर प्लांट की सहयोगी कंपनियों से आए आठ और नए मरीज संक्रमित पाए गए। बताया कि पॉजिटिव मिले सभी मजदूर हैं।
वहीं, पतारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. नीरज सचान ने बताया कि गुरुवार को सीएचसी और ओरिया गांव में कैंप लगाकर लोगों की जांच की गई। जिसमें ओरिया गांव निवासी प्रवासी युवक की वृद्ध मां की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। जबकि, सीएचसी से संबधित दो एएनएम और ब्लाक से संबंधित एक ग्राम विकास अधिकारी की रिपोर्ट भी पाजिटिव आई है। बताया कि संक्रमितों को आइसोलेट कराया जा रहा है। जबकि, उनके संपर्क में आने वालों को क्वारंटीन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें