फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी मिला कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
corona - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। बदले-सिमनापुर गांव में एक युवक के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर आइसोलेशन के लिए कानपुर भेजा गया है। वहीं, उसके संपर्क में आए लोगों को क्वांरटीन कराने के साथ गांव को सील किया गया। गांव को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक डॉ. कैलाश चंद्रा ने बताया कि युवक एक सप्ताह पहले सूरत (गुजरात) से लौटकर अपने घर आया था। तीन दिन पहले उसे बिजली का करंट लग जाने के चलते इलाज के लिए हैलट में भर्ती कराया गया था। ठीक होने के बाद वह घर वापस लौट आया था। इधर, हैलट में युवक के इलाज के साथ कोरोना जांच कराई गई थी।
जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सूचना पर शनिवार दोपहर गांव में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंची। संक्रमित युवक को आइसोलेशन के लिए भेजने के बाद गांव को सील करने और सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया शुरू कराई गई। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने डोर टू डोर सर्वे भी चालू कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें