फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मढ़ा गांव में एक और पॉजिटिव मिला

विज्ञापन
corona - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
घाटमपुर/सजेती (कानपुर)। शनिवार को मढ़ा गांव निवासी एक बुजुर्ग की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सीएचसी अधीक्षक डा.कैलाश चंद्रा ने बताया कि पाजिटिव मिले 58 वर्षीय व्यक्ति के पुत्र की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई थी। बताया कि बेटा गुजरात से घर वापस लौटा था।
विज्ञापन

इधर, हाटस्पाट मकरंदपुर (सजेती), बरनांव, पतारा, तरगांव, उमरी और हिरनी में बैरिकेडिंग के बाहर लोगों की आवाजाही पर सख्ती बरती जा रही है। हॉटस्पॉट इलाके में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर ध्यान दिया जा रहा है।
पतारा में जिस गली को सील किया गया है उसमें ही पुलिस चौकी, पशु अस्पताल, साधन सहकारी समिति, ब्लाक मुख्यालय और सीएचसी पड़ती है। जिसके चलते उस इलाके में विशेष सावधानी बरती जा रही है। नाकेबंदी पर पुलिस का कड़ा पहरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें