फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन संक्रमित मिलने के बाद गांवों में हड़कंप

विज्ञापन
corona - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। शुक्रवार को घाटमपुर तहसील क्षेत्र में पांच लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने पर हड़कंप मच गया। इनमें तीन लोग गांव मकरंदपुर (सजेती) के जबकि, पतारा और बरनांव गांवों में एक-एक कोरोना संक्रमित शामिल है। पुलिस-प्रशासन ने तीनों गांवों को हाटस्पाट घोषित करने के बाद संबंधित इलाके की बैरिकेडिंग कराने के बाद सील करवा दिया गया है। तीनों जगहों से कुल 52 लोगों क्वारंटीन के लिए कानपुर भेजा गया है। जबकि, संक्रमितों को आइसोलेट कराया गया है।
विज्ञापन

इलाके में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने से लोग सकते में हैं। इससे पहले साढ़ क्षेत्र के परौली, हिरनी और उमरी, घाटमपुर कोतवाली का तरगांव और सजेती थाने के मढ़ा और भूरे का डेरा (समुही) गांव हाटस्पाट बनाए जा चुके हैं। इनमें सिर्फ परौली गांव को तीन दिन पहले अरेंज जोन में शामिल किया गया है।
मकरंदपुर गांव सील
सजेती थानाक्षेत्र के यमुनापट्टी के गांव मकरंदपुर (कोटरा) में तीन प्रवासियों की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इनमें एक सूरत (गुजरात), दूसरा पंजाब और तीसरा गुड़गांव से वापस गांव लौटा है।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार हरिश्चंद्र सोनी ने बताया कि गांव निवासी 30 वर्षीय युवक 25 मई को नवां शहर पंजाब से बस से चला था। 26 मई को घाटमपुर पहुंचा सीएचसी में जांच के बाद घर पहुंचा था। डेढ़ सप्ताह बाद युवक की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। युवक के 9 परिजनों और पांच मिलने वालों समेत कुल 14 लोगों की जांच और क्वारंटीन के लिए शहर भिजवाया गया है।
वहीं, इसी गांव का 40 वर्षीय व्यक्ति 24 मई 2020 को सूरत (गुजरात) से ट्रेन से आया था। 26 मई को वह कानपुर सेंट्रल में बस से घाटमपुर लाया गया। घाटमपुर में जांच के बाद चार दिन क्वांरटीन पर रखने के बाद एक जून को घर भेज दिया गया था। प्रशासन ने उसके संपर्क में आए 12 लोगों को जांच के लिए कानपुर भेजा है।
वहीं, तीसरा 46 वर्षीय अधेड़ 3 जून 2020 को टूरिस्ट बस में गुड़गांव से सिकदंरा (कानपुर देहात) में उतरने के बाद वहां से अपने भतीजे के साथ 4 जून को बाइक से गांव आया था। उसने 9 जून को गांव के प्राथमिक स्वास्थ्य में लगे कैंप में स्वास्थ्य परीक्षण कराया था। गुरुवार रात जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अधेड़ की पत्नी सहित परिवार के 9 सदस्यों की जांच के साथ ही उनको कानपुर भेजा गया है।
सजेती थानाध्यक्ष अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि मकरंदपुर गांव को चारों ओर से सील करने के बाद पुलिस का पहरा बैठा दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. कैलाश चंद्रा ने मई में गांव लौटे दो लोगों की जांच रिपोर्ट देर से मिलने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें