फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक की सुरक्षा के लिए लगाईं मिट्टी भरी बोरियां

Fri, 24 Feb 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
रूरा-मड़ौली गांव बीच बन रहे अंडरपास में इस तरह से चल रहा कार्य।
विज्ञापन
मड़ौली और रूरा स्टेशन के बीच बुधवार की रात बैजूपरवा गांव के सामने निर्माणाधीन अंडरपास के नीचे से मिट्टी खिसकने के बाद ट्रैक की सुरक्षा के लिए मिट्टी भरी बोरियां लगाई गई हैं। बुधवार की रात करीब दो घंटे के लिए ट्रैक पर आवागमन बंद कर दिया गया था। इसके बाद कॉशन लगाकर ट्रेनों को निकाला गया। वहीं, पूरी रात तक मरम्मत का काम चलता रहा।
विज्ञापन


दिल्ली-हावड़ा रूट पर गेट संख्या 92 सी को हटाकर उसी के पास में अंडरपास का काम चल रहा है। बुधवार की शाम 8 बजे के आसपास अप और डाउन ट्रैक  के गाटरों के नीचे सीमेंटेड स्लीपर लगाए जाने थे। इसके लिए काफ ी गहराई तक गड्ढा खोदा जा रहा था। अचानक करीब सवा सात बजे मिट्टी का बड़ा टीला धसक कर गड्ढे में गिर गया। इससे ट्रैक में लगे गाटर कमजोर हो गए, तभी कानपुर की ओर से आ रही मालगाड़ी को ग्रामीणों एवं कर्मचारियों की मदद से आगे खड़े होकर रोका गया और इसकी सूचना अन्य स्टेशनों को दी गई। इसके बाद करीब छह एक्सप्रेस सहित मालगाड़ी ंको रूरा, झींझक, मैथा सहित अन्य स्टेशनों पर रोका गया।

जांच पड़ताल एवं मरम्मत के बाद रात करीब 10 बजे कॉशल लगाकर ट्रैक को बहाल किया गया। वहीं, पूरी रात मिट्टी को बोरियों में भरकर मिट्टी की कटान को रोका गया। उत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि रेलवे ट्रैक पर अंडर पास का निर्माण किया जा रहा है। इसी के चलते कुछ समय के लिए ट्रेन रोकी गई थीं। अब कोई समस्या नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें