फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाचा ने मासूम भतीजे को काट डाला

Sat, 19 Dec 2015 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़ क्षेत्र के रातेपुर गांव में मानसिक रूप से बीमार युवक ने अपने ढाई वर्षीय भतीजे को धारदार हथियार से काटा डाला। वारदात के बाद मासूम का शव नहर के किनारे गाड़कर घर लौट आया।
विज्ञापन


परिजनों ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस चौकी साढ़ क्षेत्र के रातेपुर गांव निवासी लल्लन सिंह कछवाह का छोटा भाई उपेंद्र उर्फ गोपीसिंह कछवाह (25) मानसिक रूप से बीमार है।

शुक्रवार की सुबह 9 बजे उपेंद्र अपने भतीजे अंशू (ढाई वर्ष) को लेकर घर से बाहर चला गया। दोपहर बाद खाली हाथ घर वापस लौटा।

अंशू के बारे में पूछने पर वह इधर-उधर की बातें करने लगा। परिजनों की पूछताछ में बताया बच्चे को काटकर नहर के किनारे गाड़ दिया है। परिजन और ग्रामीण गांव के बाहर नहर किनारे पहुंचे।
विज्ञापन


वहां पर बच्चे को मारकर शव एक गड्ढे में गाड़ा गया था। परिजनों ने बताया कि करीब एक वर्ष से जंजीर से जकड़कर रखा जाता था। मनोरोग विशेषज्ञ से इलाज के कारण इन दिनों उपेंद्र कुछ सामान्य था।
विज्ञापन


साढ़ चौकी इंचार्ज जेपी शर्मा मौके ने आरोपी को हिरासत में लेने के साथ बच्चे के शव को बरामद कर लिया। फोरेंसिक टीम भी बुलवाई गई।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी उपेंद्र उर्फ गोपी सिंह को हिरासत में लेकर घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। बताया कि आरोपी मानसिक बीमार बताया गया है।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें