फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों ने गिराईं दीवार की ईंटें, मासूम की मौत

Mon, 18 Jan 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पतारा पुलिस चौकी क्षेत्र के धरमपुर गांव में बंदरों की धमाचौकड़ी ने एक मासूम की जान ले ली। छत के ऊपर मुंडेर से गिरी ईंटों की चपेट में आकर बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


परिजन उसे सीएचसी ले गए, जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। धरमपुर निवासी विवेक सिंह ने बताया कि दोपहर में उसका पुत्र सोनू (डेढ़ वर्ष) आंगन में चारपाई पर पड़ा खेल रहा था। तभी, छत की मुंडेर पर आकर दो-तीन बंदरों ने धमाचौकड़ी मचानी शुरू कर दी।

बंदरों की धमाचौकड़ी से छत की मुंडेर की तीन-चार ईंटें उखड़कर नीचे आ गिरीं। एक ईंट चारपाई में खेल रहे बच्चे सोनू को लगी। उसकी चीख सुनकर परिजन दौड़े। परिजन आनन-फानन में उसे पतारा सीएचसी ले गए, जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों ने बताया कि पड़री-लालपुर, धरमपुर, रघुनाथपुर, सिरोह-सरांय और सतरहुली गांवों में बगीचों की संख्या अधिक होने से बंदरों के झुंड वहां रहते हैं। जो गांव के घरों में धावा बोलते हैं। बताया कि बंदरों की बढ़ती आबादी और उनके हमलों से लोग परेशान रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें