फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती से लौटे युवकों ने की चेनपुलिंग

Wed, 03 Oct 2018 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
झींझक रेलवे क्रासिंग के पास चेनपुलिंग के कारण खड़ी ट्रेन।
विज्ञापन
कानपुर देहात। दिल्ली-हावड़ा रूट के झींझक व रूरा स्टेशन पर कुछ युवकों ने चेनपुलिंग कर झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस, दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस को रोक लिया। वहीं, आरपीएफ ने रूरा स्टेशन से एक युवक को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य लोग मौके से भाग निकले।
विज्ञापन


मंगलवार को सेना की भर्ती परीक्षा से लौट रहे युवकों ने रूरा रेलवे स्टेशन पर दरभंगा-नई दिल्ली एक्सप्रेस व हटिया-आनंद बिहार एक्सप्रेस में चेनपुलिंग कर दी। ट्रेन रुकते ही कुछ युवक मौके से भागने लगे, जिसमें सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने एक युवक को धर दबोचा।

आरपीएफ  प्रभारी एके सिंह ने बताया कि दो ट्रेनों में चेनपुलिंग हुई, देवेश कुमार को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। जबकि, झींझक स्टेशन पर दोपहर करीब 1 बजकर 17 मिनट पर जैसे ही हटिया से आनंद विहार जा रही झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस पहुंची तो शरारती तत्वों ने ट्रेन में चेनपुलिंग कर दी। जिससे करीब 1.18 बजे तेज झटके के साथ ट्रेन रेलवे फाटक के पास खड़ी हो गई।
विज्ञापन


ट्रेन के रुकते ही स्कॉट के सिपाहियों ने ट्रेन से कूदे शरारती तत्वों को खदेड़ा पर वे भाग निकले। इसके बाद 1.25 बजे ट्रेन को रवाना किया जा सका। स्टेशन अधीक्षक झींझक वेद प्रकाश ने बताया की झारखंड स्वर्ण जयंती में चेनपुलिंग होने से करीब सात मिनट खड़ी रही, जिसके बाद उसे रवाना किया गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें