बिल्हौर तहसील परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बुधवार को बिल्हौर बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलवाई गई।
शपथ ग्रहण में मुख्य अतिथि उ.प्र. बार काउंसिल आफ के चेयरमैन परेश मिश्रा एडवोकेट ने निर्विरोध घोषित अध्यक्ष अजीत सिंह, महामंत्री अजय कटियार, उपाध्यक्ष रामपाल आनंद सहित कार्यकारणी के प्रवक्ता अनुराग द्विवेदी, कोषाध्यक्ष आलोक मिश्रा, संयुक्तमंत्री नंदकिशोर, पुस्तकालय अध्यक्ष शक्ती सिंह को पद एक गोपनीयता की शपथ दिलाई।
इस मौके पर बार काउंसिल चेयरमैन ने कहा कि अधिवक्ता हितों के लिए चल रहीं विभिन्न वेलफेयर की स्कीमों को लाभ ग्रामीण क्षेत्र के अधिवक्ताओं को भी मिले, इसके लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
पूर्व बार काउंसिल के चेयरमैन एडवोकेट योगेंद्र स्वरूप ने कहा कि बिल्हौर के नवनिर्वाचित पदाधिकारी ऊर्जावान है, उनके द्वारा लाए गए सभी प्रस्तावों के त्वरित निदान के लिए पूरे प्रदेश के अधिवक्ता समान रूप से आगे आएंगे और हित में काम करवाएंगे।
कानपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरी प्रसाद ने माती न्यायालय तक पहुंचने से अधिवक्ताओं और वादियों को हो रही समस्या के निदान के लिए वकीलों से एकजुट होकर आगे आने की अपील की।
लायर्स एसोसिएशन कानपुर के अध्यक्ष रवी शंकर बाजपेई ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए वादियों और अधिवक्ताओं के हित में कार्य करने की बात कही।
एसडीएम बिल्हौर आलोक कुमार ने अधिवक्ताओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर वादियों की समस्या सुलझाने की बात कही। तहसीलदार ब्यास नारायण उमराव ने ग्रामीण परिवेश में अधिवक्ताओं और वादियों की हरसंभव सहयोग की बात कही।