फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ ने सीएमओ को लगाई फटकार

Thu, 08 Dec 2016 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते सीडीओ केके गुप्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुधवार को विकास कार्यों को लेकर कलक्ट्रेट में बाल विकास एवं पुष्टाहार बैठक के दौरान सीडीओ ने 10 व 12 दिसंबर को ब्लाकों व शहर स्लम एरिया के चयनित बच्चों का वजन कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन



मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार गुप्त ने सेक्टर व चिकित्सा अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि वजन करने वाली मशीनें दुरस्त रखें। खराब मशीन बदलकर नई मशीन से वजन कराएं।


बताया कि 10 दिसंबर को रसूलाबाद, राजपुर, अमरौधा, मैथा, डेरापुर और 12 दिसंबर को झींझक, सरवनखेड़ा, संदलपुर, मलासा, अकबरपुर व शहर स्लम एरिया के चयनित बच्चों का वजन किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी पोषण मिशन संबंधी की मानीटरिंग करें।
विज्ञापन



विकास कार्यों की समीक्षा में विद्युत, आईसीडीएस, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई आदि विभागों की प्रगति ठीक न मिलने पर सीडीओ ने अधिकारियों को प्रगति में सुधार के निर्देश दिए। वहीं स्वास्थ्य विभाग कार्यक्रमों में प्रगति कम दिखाने पर सीएमओ को फटकार लगाई।


कहा कि स्वास्थ्य विभाग की प्रगति ठीक नहीं हैं। बैठक में अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में एडीएम (प्रशासन) शिवशंकर गुप्ता, एडीएम (वित्त) अमरपाल ंसिह, सीएमओ डा. अनीता सिंह, एसडीएम, परियोजना निदेशक विवेक त्रिपाठी, डीडीओ आरआर मिश्रा, डीपीआरओ अजय श्रीवास्तव, डीपीओ राकेश यादव, सूचना अधिकारी प्रमोद कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें