फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शातिर अपराधी है मकबूल, दर्ज हैं कई मुकदमे

Fri, 01 Jan 2016 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सजेती थाना क्षेत्र के असधना (बंगला) गांव निवासी रामदास उमराव के घर पड़ी डकैती में शामिल बदमाश मकबूल शातिर अपराधी है। उसके खिलाफ थाना सजेती में ही आधा दर्जन मुकदमे पहले  से दर्ज हैं।
विज्ञापन


उसने बताया कि गिरोह का सरगना कसबा कसबा जहानाबाद (फतेहपुर) निवासी कयूम अहमद है। जो इस समय उन्नाव जिला जेल में बंद है।

थाना क्षेत्र के निबियाखेड़ा गांव के निवासी मकबूल ने बताया कि उसने अपने साथियों मुन्ना उर्फ मुन्नका और जमील अली निवासी ग्राम निबियाखेड़ा (सजेती), नसीम उर्फ कोहरू निवासी भदेवना (घाटमपुर) और कयूम अहमद निवासी जहानाबाद (फतेहपुर) के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था।

बताया कि डकैती में तकरीबन एक लाख रुपये कीमत के जेवर और 25 हजार रुपये नगद हाथ लगे थे। बताया कि बंटवारे में उसके हिस्से में जो जेवर और रुपये मिले थे।

उनमें से कुछ खर्च कर दिया है। जबकि, पुलिस ने चांदी की चार तोड़िया, सोने की एक लेडीज अंगूठी, चांदी के चार सिक्के और दो हजार रुपये नगद उसके कब्जे से बरामद किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने 12 बोर का एक तमंचा और 02 कारतूस भी बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी मकबूल के खिलाफ थाना सजेती में पहला मुकदमा वर्ष 2004 में अवैध शराब बरामदगी का लिखा गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें