फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर में कारें टकराईं, महिला की मौत, चार घायल

Sat, 30 Apr 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
विज्ञापन
विज्ञापन
कसबा के हमीरपुर रोड पर दो कारों की भिड़ंत में एक महिला की मौत हो गई। जबकि, चार लोग घायल हो गए। सभी को कानपुर रेफर किया गया है। हादसे का शिकार लोग एक ही परिवार से हैं और किसी विवाह समारोह से घर लौट रहे थे। सिंहपुर (बिधनू) निवासी राहुल मिश्रा ने बताया कि उसकी बुआ महेश्वरी (50) फूफा विनोद कुमार पांडेय (55) उनका पुत्र वरुण पांडेय (25) और पुष्पा (42) और फूफा प्रमोद कुमार पांडेय (45) निवासी श्रीनगर गल्ला मंडी के पास (बिधनू) सेंट्रो कार से अपनी रिश्तेदारी (हमीरपुर) एक विवाह में शामिल होने गए थे। कार वरुण चला रहा था।  
विज्ञापन


शुक्रवार को सभी लोग कार में बैठकर घर लौट रहे थे। दोपहर 11.30 बजे के आसपास वह जैसे ही स्योंदी-ललईंपुर गांव के पास स्थित  पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी कार से जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों कारें क्षतिग्रस्त हो गईं।

दुर्घटना में सेंट्रो सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको बेनी सिंह अवस्थी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (घाटमपुर) में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद महेश्वरी को मृत घोषित कर दिया। जबकि, चार घायलों को कानपुर रेफर किया है। इनमें विनोद पांडेय की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन


वहीं, टक्कर होने के बाद दूसरी कार भी अनियंत्रित होकर रोड के किनारे खड्ड में जा गिरी। लेकिन, उसमें सवार दो युवकों को मामूली चोटें आईं। हादसे के बाद दोनों युवक कार छोड़कर मौके से भाग गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें