फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार लूट के फरार तीनों आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़े

Wed, 24 Aug 2016 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के बील्हापुर के पास कार लूट कर भाग रहे लुटेरों में फरार तीनों आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। एक साथ कंपनी में काम करते समय उन्होंने लूट की साजिश रची। ड्राइवर की हत्या कर कार ले जाना चाहते थे। जिससे किसी बड़ी घटना को अंजाम देनें का इरादा था। एक आरोपी बकरा चोरी में जेल जा चुका है। एएसपी मनोज कुमार सोनकर ने भी पूछताछ की।
विज्ञापन


मालूम हो कि 21 अगस्त की रात चार लोग उरई के बल्लभ नगर निवासी  उवैस अहमद की कार बुकिंग करके चौरा लाये थे। जिसको बील्हापुर रोड पर ले जाकर सून शान जगह पर मारपीट कर फेंक दिया था। कार चढ़ाकर हत्या कर देना चाहते थे। वह जख्मीं हालत में चीखता हुआ गांव की ओर भागा।

ग्रामीणों घेरा बंदी कर एक लुटेराें को कार समेत पकड़ लिया था। पुलिस गिरफ्त में आने के बाद उसने अपना नाम पता जालौन कदौरा के करमचंदपुर निवासी विकास सिंह बताया था। साथ ही अन्य साथियों के नाम पते अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर निवासी आनंद यादव, जयसिंह राठौर, गजनेर थाना क्षेत्र के नहोली निवासी रोसन बताये थे। जिनकी तलास में कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक अनूपकुमार दुबे टीम के साथ जुट गये। उन्होंने फरार आरोपी लुटेरों को पुखरायां रेलवे स्टेशन के पास से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


उनके पास से कार ड्राइवर का लूटा गया पर्स, 500 रुपये, चेक और डीएल बरामद कर लिया। जख्मी हालत में कार ड्राइवर को लाकर पहचान कराई। पकड़े गये लुटेरों ने अपना जुर्म कुबूल करते हुए बताया कि विकास अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के नवीपुर में परिवार सहित रहता है।

वह सभी टेस्टी फैक्ट्री में एक साथ काम करते है। विकास के कहने पर ही कार लूट कर उससे किसी बड़ी लूट की घटना करने का विचार था। कार ड्राइवर की कार से कुचलकर हत्या करना चाहते थे। एएसपी मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि पकड़े गये आरोपियों का पिछला लूट या अन्य आपराधिक मामला नही मिला है। विकास सिंह ही एक वार बकरा चोरी के आरोप में जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें