फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने केक काटकर मनाया नया वर्ष

Sat, 02 Jan 2016 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नववर्ष के शुभारंभ पर सरकारी स्कूल के बच्चों ने जमकर खुशियां मनाईं।
विज्ञापन


स्कूली बच्चों ने अपने शिक्षकों और और शिक्षाधिकारियों के साथ केक काटा और गुब्बारे फोड़े, बच्चों ने खेलकूद और गीत
गाकर अपनी प्रतिभा दिखाई।

शिक्षाधिकारियों और शिक्षकों ने बच्चों का मार्ग दर्शन कर उत्साहवर्धन किया।खंड शिक्षाधिकारी कार्यालय स्थित जूनियर विद्यालय में एबीएसए अमरनाथ वर्मा के नेतृत्व में नववर्ष का उत्सव मनाया गया।

स्कूल प्रधानाचार्या सुमन देवी, शिक्षक प्रशांत मिश्रा, सरिता यादव, मिथलेश, ब्रजनाथ आदि ने बच्चों के साथ मिलकर केक काटा। एबीएसए ने कहा कि सरकारी विद्यालयों में अब शिक्षक और शिक्षार्थियों में अमूल-चूल परिवर्तन हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नववर्ष के उत्सव के दौरान बच्चों को पढ़ाई के कई गुर बताए। सह शिक्षा समन्वयक प्रभात यादव, विश्वनाथ कटियार, राकेश यादव, हेमेंत ने विकास, पलक, काजल, अमन, प्रिंस और मीनाक्षी का उत्साहबर्धन करते हुए उपहार भेंट किया। ओमकार यादव, सभासद हितेश भदौरिया, अमित तिवारी, जितेंद्र कुमार और ममता आदि मौजूद रहीं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें