फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के नाम चेक नहीं भुना पा रहे खजांची नाथ!

Sun, 01 Jan 2017 02:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खजांचीनाथ की मां सर्वेशा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी के बाद पीएनबी बैंक में घंटों लाइन में लगे रहने के दौरान सरदारपुरवा गांव निवासी नि:शक्त महिला का बैंक परिसर में प्रसव होने पर हड़कंप मच गया था।
विज्ञापन


मामला सीएम के पास पहुंचा, तो उन्होंने महिला को अपने आवास पर दो लाख रुपये की राहत चेक दी थी। अधिकारियों की लापरवाही से चेक डीएम के नाम बना दी। शनिवार को बैंक गई खजांची नाथ की मां को मैनेजर  ने बैरंग लौटा दिया। जिसे लेकर वह भटक रही है।


बताते चलें कि सरदारपुरवा गांव निवासी गर्भवती नि:शक्त महिला सर्वेशा दो दिसंबर को रुपये निकालने बैंक गई थी। घंटों लाइन में लगने के बाद रुपये नहीं मिले। बैंक की कतार में ही प्रसव हो गया। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने महिला की माली हालत देखते हुए 24 दिसंबर को 2 लाख की राहत चेक दी थी।
विज्ञापन



इधर, शनिवार को चेक भुनाने बैंक में महिला के साथ गए लोगों से झड़प तक हो गई। बैंक मैनेजर सुनील कुमार चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी के नाम कटी चेक को लेकर महिला आई थी। भुगतान नहीं हो सकता है। चेक को डीएम को देकर अपने नाम चेक कटवानी होगी। 


एसडीएम डेरापुर सुरजीत सिंह ने बताया कि जल्द ही महिला का भुगतान कराया जाएगा। ग्राम प्रधान राम सिंह यादव ने बताया कि महिला को लेकर जिलाधिकारी से मिलने गए थे। लेकिन डीएम साहब नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें