फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में मिली बसपा नेता की सिर कटी लाश

Mon, 28 Aug 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पु‌िललिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरौर थाना क्षेत्र के देवब्रह्मपुर गांव के पास मक्का के खेत में गांव के एक बसपा नेता की सिर कटी लाश मिली। यह देख हड़कंप मच गया। उसी खेत में दूसरे छोर पर कटा हुआ शिर भी बरामद हुआ। सूचना पर थानाध्यक्ष व फारेंसिक टीम ने पहुंच कर जांच की नमूने लिए। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक ए.के श्रीवास्तव ने जांच के बाद ग्रामीणों को हत्या का जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया। परिजन मौके पर अधिकारियों के बुलाने की मांग कर रहे थे। समझाने पर मृतक के पुत्र ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। मृतक बसपा का सेक्टर प्रभारी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

देवब्रह्मापुर निवासी करनसिंह ने बताया कि गांव में स्थित मकान पर वह और उसके पिता रामआधार दोहरे (62) रहते थे। वह बसपा के सेक्टर प्रभारी थे। उसके पिता की गांव में किसी से कोई रंजिश नहीं थी। शनिवार शाम वह घर पर थे। तभी उनके मोबाइल पर फोन आया। फोन कटते ही वह कृपालपुर चौराहा पर साइकिल लेकर निकल गए। देर शाम तक न लौटने पर पिता का मोबाइल नंबर मिलाया वह स्विच आफ मिला। रात में यह सोचकर कहीं नहीं गया कि गांव के मजरा देवीपुर में रिश्तेदारी हैं, वहीं रुक गए होंगे। रास्ता वहीं से है। रविवार सुबह ग्रामीणों ने बताया कि गांव के बाहर मक्का के खेत में सिर कटा शव पड़ा है।

इसे देखने गए तो वह शव उसके पिता रामआधार का ही था। इसकी सूचना गांव के ही लोगों ने बरौर थाने में दी थी। थानाध्यक्ष राकेश राज गौतम पुलिस बल के साथ पहुंच गए।
विज्ञापन

 धड़ से कटे हुए सिर की तलाश करने पर यह शव से लगभग 7 मीटर दूर उसी खेत में पड़ा मिला। फारेंसिक टीम ने पहुंचकर कई नमूने लिए। वहीं, गांव के डामरीकृत लिंक मार्ग किनारे उनकी साइकिल पड़ी मिली।

इस पर भी खून लगा था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी धारदार औजार से हमला करके सिर वहीं पर काटा गया। इसके बाद शव को घसीट कर खेत के अंदर डाला गया। हत्यारे सिर को दूसरी जगह फेंक कर चले गए। अधिकारियों के आने की मांग करते हुए परिजनों ने पुलिस को शव उठाने से मना कर दिया। बाद में पहुंचे एएसपी ए.के श्रीवास्तव व डीएसपी ए.के जायसवाल ने परिजनों को समझाया। घटना का खुलासा कर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद शव का पंचनामा कर पुलिस ने इसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष राकेश राज गौतम ने बताया हत्या कर साक्ष्य मिटाने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें