मलासा कस्बे के बरौर गांव में बुखार से पीड़ित मरीजों के खून की जांच के लिए स्लाइडें बनाई गई। शनिवार को गांव में टीम ने 14 मरीजों का इलाज किया।
बरौर गांव में सोनी, रूबी, रामजी, लल्लन, ननकू, मनीषा, मोहित के खून की जांच के लिए स्लाइडें बनाई गईं। गांव के राजू चौधरी, बोबी सचान, रवि द्विवेदी, मदनपुर के जितेंद्र सचान, अरुण सचान ने बताया कि न्यू पीएचसी में चिकित्सक के न होने से मरीजों को सही तरीके से इलाज नहीं हो पा रहा है।
हालत बिगड़ने पर मरीजों को पुखरायां और कानपुर ले जाना पड़ता है। देवीपुर सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ विमलेश कुमार ने बीमारी नियंत्रण होने का दावा किया है।