फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाई तालाब में डूबे, मौत

Tue, 24 May 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 कस्बे के मोहल्ला तुलसी नगर में दोस्तों संग तालाब में नहाने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


कंजरडेरा निवासी कामता की बेटी सीमा की ससुराल मंगलपुर में है। कई सालों से वह मायके में ही अपने पांच बच्चों के साथ रहती है। सोमवार को उसके पुत्र बाबी (9) और अतुल (7) मोहल्ले के अन्य बच्चों के साथ खेलते-खेलते तुलसी नगर स्थित तालाब के पास पहुंचे और वहां दोस्तों के साथ नहाने लगे।
विज्ञापन


इसी दौरान बाबी और अतुल गहरे पानी में चले गए और डूब गए। यह देख अन्य बच्चे भागकर घर पहुंचे और मोहल्ले वालों को जानकारी दी। आनन-फानन सैकड़ों लोग भागकर मौके पर पहुंचे और कुछ युवाओं ने तालाब में कूदकर दोनों को बाहर निकाला। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बाद में थाना पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें