फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन की डोली से पहले भाई की उठी अर्थी

Mon, 17 Apr 2017 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के प्रतापपुर गांव के पास बाइक सवार युवक की टैंकर से टक्कर हो गई। टैंकर युवक के पेट के ऊपर चढ़ गया।  पुलिस घायल युवक को सीएचसी ले गई। यहां पर डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बता दें कि बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए था।
विज्ञापन



घटनाक्रम के अनुसार शिवली कोतवाली के निहुटा गांव निवासी तनुज अग्निहोत्री (25) पुुत्र मेवालाल अग्निहोत्री के बहन की मई माह में शादी है। सोमवार को गोद भराई होनी थी। घर में खुशियों का माहौल था। अर्चना का भाई बाइक से शादी की तैयारियों के सिलसिले में शिवली आया था। काम निपटाने के बाद वापस घर लौट रहा था। तनुज पल्सर बाइक से हेलमेट लगाकर कल्यानपुर-शिवली रोड पर स्थित प्रतापपुर गांव के पास पहुंचा ही था कि सामने से टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। ट्रक पेट के पास शरीर के ऊपर चढ़ता हुआ भाग गया। तनुज गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसा देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए  थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने भीड़ हटाकर युवक को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

निहुटा गांव का तनुज बेहद कामकाजी था। अपने घर दो बहनों के बीच अकेला था। उसकी मौत से पिता मेवालाल व माता किरन देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि पिता मेवालाल के दो भाइयों विद्याशंकर व मन्नीलाल के भी कोई पुत्र नहीं है।
विज्ञापन



तनुज के दो बहने अर्चना व रंजना हैं। इसमें अर्चना की शादी की तैयारियां घर में चल रही हैं। सामान की खरीददारी चल रही थी। ग्रामीणों ने बताया कि शादी की तैयारियों के सिलसिले में वह शिवली तक गया था। ह्दय विदारक हादसा हो गया। मौके पर रोते बिलखते पिता पहुंचे। हादसे के बाद पुलिस वालों को जब पता चला कि युवक दो बहनों में अकेला था। मौजूद  पुलिस कर्मी और अन्य ग्रामीणों की आंखू से आंसू निकलने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें