फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो लूटकर चालक की हत्या, शव नहर किनारे फेंका

Sat, 26 Nov 2016 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शव देखकर बिलखता चाचा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तिलक समारोह में जाने के लिए बुक कराई गई बोलेरो को लूटकर चालक की हत्या कर दी गई है। चालक का शव शिवली क्षेत्र के रामगंगा नगर के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। बोलेरो इटावा से सिकंदरा (कानपुर देहात) को बुक कराई गई थी। इटावा में दर्ज गुमशुदगी के आधार पर पुलिस ने जांच की। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त की। पुलिस अधीक्षक प्रभाकर चौधरी ने मौके पर पड़ताल कर कार्रवाई के निर्देश दिए।  
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के किसान नगर-शिवली मार्ग पर नहर किनारे मकरंदपुर बंथा गांव के पास शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने झाड़ियों में युवक की पड़ी लाश देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने थाना प्रभारी शैलेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी मैथा दिग्विजय सिंह ने शव को झाड़ियों से बाहर निकलवाया। शव कई दिन पुराना होने से चेहरा गल गया था।     थाना प्रभारी ने दर्ज गुमशुदगी वाले मामलों को खंगाला। तब इटावा जिले की एक गुमशुदगी पता चली। पुलिस ने उसी के आधार पर हुलिया मिलवाया। इसके बाद परिजनों को फोन पर सूचना दी। तभी इटावा जिले के विजय नगर, गली नंबर-दो, फ्रेंड्स कालोनी निवासी अमरिंदर सिंह पहुंचे। शव के कपड़े देखते ही दहाड़ मारकर रोने लगे। अमरिंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि शव उनके पुत्र पुष्पेंद्र सिंह ( 28) का है।
विज्ञापन


पुष्पेंद्र इटावा जिले के शह ग्राम मोहल्ला निवासी सबे नूर पत्नी अब्दुल मजीद की बोलेरो चलाता था। बीते 17 नवंबर को इटावा रेलवे स्टेशन के पास से सिकंदरा (कानपुर देहात) में तिलक में जाने के लिए दो लोगों ने बुक कराई थी। इसके बाद से उसका व बोलेरो का पता नहीं लग रहा था। 18 नवंबर को बेटे की गुमशुदगी व बोलेरो चोरी की सूचना इटावा, सिविल लाइन थाने ने दर्ज कराई थी। बताया कि मृतक पुष्पेंद्र सिंह की दो साल पहले शादी हुई थी। पत्नी दीक्षा व तीन माह का पुत्र आर्यन है।     इधर, एसपी प्रभाकर चौधरी ने युवक की शिनाख्त कराने के निर्देश थे। शिनाख्त होने से स्थानीय पुलिस ने राहत की सास ली है। वहीं एसपी ने कोतवाली प्रभारी से चौकीदार के बाबत पूछताछ की। चौकीदार के न मिलने पर उसकी रिपोर्ट भेजने को कहा।
 
 

शिवली। बोलेरो चालक पुष्पेेंद्र सिंह की लाश बोरी में पड़े होने की चर्चा थी। शव के बगल में ही बोरी पड़ी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बंद नोट की बोरी पड़े होने की बात पर कुछ लोगों ने बोरी खोली दी। शव को देखकर भाग खड़े हुए और पुलिस तक बात पहुंच गई। शव पुराना होने से चेहरा बुरी तरह से गल गया था। 


शिवली। नहर में पानी इस समय नहीं चल रहा है। ग्रामीण चर्चा करते रहे कि नहर में पानी होता तब बदमाश लाश को गहरे पानी में फेंककर निकल जाते। पानी न होने पर झाड़ियों में लाश फेंककर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें