फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की टक्कर से टेंपो पलटा, सात जख्मी

Fri, 16 Sep 2016 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
घायल शरीफ अली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र में झांसी हाईवे पर चौरा गांव के सामने एक बोलेरो ने टेंपो में टक्कर मार दी। टेपों अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार आठ लोग जख्मी हो गए। घायल तीन लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन



भोगनीपुर क्षेत्र के बील्हापुर निवासी मुवीन बेग ने बताया कि जख्मी पुत्र दानिश बेग (5),  गांव के ही शफीक खान (42) उनकी पत्नी कमरुन (40), कमलेश कुमार (40), विरोहा के सुनील (30), अहरौलीशेख के शरीफ अली (40), कलीम(35), मांवर के रईस (45) को सीएचसी लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद शरीफ अली, कलीम और रईस को रेफर कर दिया। 

मौजूद 102 एंबुलेंस के ड्राइवर ने 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाने की बात कहकर मना कर दिया। जिससे तीनों घायल एक घंटे तक सीएचसी में पड़े रहे। बाद में डा. गोविंद प्रसाद से तीमारदारों के नाराजगी जताने पर 108-एंबुलेंस पहुंची। उनको जिला अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें