फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में टॉवर के पीछे मिला युवक का शव

Wed, 13 Dec 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सिकंदरा।
विज्ञापन


कस्बे में बीएसएनएल टॉवर के पीछे यूकेलिप्टस के बाग में मंगलवार को एक युवक का शव मिला। डीएसपी एके जायसवाल ने मौका मुआयना किया और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने नमूने लिए। मृतक के पिता ने गांव के ही चार लोगों पर रंजिशन हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बाग में शव देखकर क्षेत्र में हड़कंप मच गया। गांव के लोगों ने देखकर मृतक की पहचान की और परिजनों को सूचना दी। अमराहट थाना क्षेत्र के अरसुनबांगर निवासी रामबाबू यादव ने बताया कि उनके पुत्र दीपू (22) की शादी नहीं हुई थी। वह ट्रक पर बतौर क्लीनर काम भी करता था।
विज्ञापन


उसकी गांव के ही राजा सिंह, शिवकुमार, रामदास, सत्येंद्र से रंजिश थी। जिले के न्यायालय में धारा-307 के तहत मुकदमा भी चल रहा है। रंजिश के चलते दीपू धरगवां-उरई में अपनी बड़ी बहन विनीता की ससुराल बहनोई कन्हैयालाल के घर रहने लगा था।

वह गत 4 दिसंबर को पेशी पर जिला मुख्यालय माती कोर्ट आया था। वहां से उसके गांव आने की जानकारी भी मिली थी। मगर वह घर नहीं पहुंचा। उसी दिन से उसे तलाश किया जा रहा था। धरगवां में भी उसका सुराग नहीं लगा। तब गत सोमवार को अमराहट थाने में गुमशुदगी की सूचना दी गई।

पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। बाग में शव मिलने की जानकारी पर परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। सिकंदरा के थाना इंचार्ज एसपी सिंह ने बताया कि मृतक की जेब से एक लेडीज अंगूठी, चार सिमकार्ड, एक युवती की फोटो मिली है।
विज्ञापन


वहीं उसकी उंगली में भी एक अंगूठी पहनी थी। दोनों अंगूठियां उसके पिता को दे दी गईं। रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच-पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें