शुक्रवार को मैथा नहर में एक महिला का शव पानी में उतराता हुआ मिला। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंके जाने का अंदेशा लगाया जा रहा है।
शुक्रवार की सुबह से मैथा से आगे नहर में ग्रामीणों ने एक महिला का शव देखा। मैथा चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह मौके पर पहुंचे तब तक शव बहकर हरिकिशनपुर गांव के समीप तक पहुंच गया। भाऊपुर चौकी प्रभारी ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शव को बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, पर सफलता नहीं मिली। आशंका है कि उसकी हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया हो। वहीं पुलिस का मानना है कि महिला शौच को गई होगी और नहर के पानी में गिर गई। इंस्पेक्टर शिवली शैलेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ ग्रामीणों ने बताया कि महिला महिला मानसिक रूप से बीमार थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने व शिनाख्त हो जाने पर हकीकत सामने आएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।