फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में भाजपाइयों ने शुरू की पदयात्रा

Sun, 02 Dec 2018 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भाजपा की पदयात्रा को झंडा दिखाकर रवाना करतीं क्षेत्रीय विधायक कमलरानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लोकसभा चुनाव नजदीक आते देख भाजपाइयों ने जनता के बीच अपनी पैठ बनाने के लिए एक दिसंबर से 15 दिसंबर तक विधान सभा क्षेत्रों में पदयात्रा का कार्यक्रम शुरू किया है। शनिवार को कसबा स्थित नगर मंडल कार्यालय से टोलियों को रवाना किया गया। विधायक कमलरानी और अकबरपुर (घाटमपुर) के लोकसभा क्षेत्र प्रभारी दिनेश राय ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

भाजपाइयों की टोलियां बनाने के साथ ही उनको सेक्टरवार जिम्मेदारी सौंपी गई। भाजपा के घाटमपुर नगर, ग्रामीण, पतारा और नौरंगा के मंडल अध्यक्षों के साथ ही जिला उपाध्यक्ष रामकुमार द्विवेदी, अमौल सिंह, जिला मंत्री डॉ दिलीप पटेल, राजा सिंह, अंकुर दीक्षित, बउवन सिंह, रिंकू शुक्ला, पुनीत दीक्षित, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमित तिवारी, हरिनाथ सिंह और हरीओम गुप्ता आदि शामिल रहे। घाटमपुर ग्रामीण मंडल के गुजेला, स्योंदी-ललईंपुर जबकि, पतारा मंडल के ग्राम तरगांव, महिपालपुर और गनेशपुर गांवों में पदयात्रा हुई। जबकि, महिपालपुर गांव में चौपाल लगाकर गांववालों की समस्याएं भी सुनीं।

शनिवार को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामशंकर वर्मा की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों में बैठक आयोजित की गई। दिसंबर महीने के तीसरे सप्ताह में संभावित मोर्चा की जिला स्तरीय बैठक के बारे में विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

नौरंगा में प्रमोद सचान, घाटमपुर में सर्वेश निषाद और सत्यप्रकाश सचान, पतारा में सुरेश कुशवाहा ने बैठक की अध्यक्षता की। इस मौके पर मोर्चा के जिला महामंत्री दिनेश यादव, धर्मेंद्र राजपूत, संगीता मौर्या, राजेश साहू, रमन सचान और धीरज प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे। बैठकों का संचालन उमेश  ने किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें