-युवा सम्मेलन की तैयारी बैठक करते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
भारतीय जनता पार्टी के बुधवार नौ नवंबर को सिकंदरा में होने वाले युवा सम्मेलन को लेकर सम्मेलन प्रमुख, जिलाध्यक्ष सहित अन्य भाजपाइयों ने तैयारी बैठक की। इस दौरान एक बूथ- टेन यूथ को लेकर युवाओं की भागीदारी पर चर्चा हुई।
मंगलवार को डेरापुर क्षेत्र में बैठक करते हुए युवा सम्मेलन प्रमुख परवेश कटियार ने बताया कि बुधवार को होने वाले युवा सम्मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा. दिनेश शर्मा शामिल होंगे। कहा कि देश के विकास में युवाओं की अहम भूमिका है।
वहीं भाजपा नेता डा. विवेक द्विवेदी ने कहा कि जिले की चारों विधानसभाओं के प्रति बूथ से कम से कम 10 युवा कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इसकी पूर्व में सभी को जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं कोषाध्यक्ष रामजी गुप्ता ने कहा कि सम्मेलन को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। युवा सम्मेलन में बड़ी संख्या में युवा वर्ग शामिल होगा। बैठक के बाद जिलाध्यक्ष राहुलदेव अग्रिहोत्री सहित अन्य भाजपाइयों ने कार्यक्रम स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया।
इस मौके पर महामंत्री विद्यासागर, मदन पांडेय, विकास मिश्रा, गोपाल मिश्रा, वंशलाल कटियार, महावीर त्रिपाठी, अविनाश ओमर आदि भाजपाई मौजूद रहे।