फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने वृद्ध से लूटे 17 हजार रुपयेे

Sat, 03 Sep 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लूट का शिकार ग्रामीण वृद्ध घटना के बारे में जानकारी देते हुए। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
साढ़ू के यहां जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहे वृद्ध को लिफ्ट देकर बैठाने के बाद बाइक सवार बदमाशों ने रास्ते में मारापीटा और उससे 17 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन लुटेरों का पता नहीं चल सका है। दो बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन



भोगनीपुर कोतवाली अंतर्गत प्रहलादपुर निवासी रुस्तम सिंह (60) ने बताया कि बुधवार को उसने पुखरायां कस्बे में 19 हजार रुपये में भैंसा बेचा था। इसमें से 17 हजार रुपये साढ़ू की उधारी चुकाने के लिए जेब में रखे। इसके बाद गुरुवार सुबह साढ़े नौ बजे वह मुंगीसापुर पहुंचा, वहां मंगलपुर थाने के गांव भूटा निवासी साढ़ू के घर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहा था।


 इसी बीच मुंगीसापुर में दो युवक बाइक से आए और उसे लिफ्ट देते हुए बैठा लिया। नहर कोठी पार करने के बाद पीछे बैठे बदमाश ने उसकी जेब में रखे रुपये निकाल लिए। जानकारी होने पर उसने विरोध किया तो बाइक रोकने के बाद उसके साथ मारपीट करते हुए धक्का मारकर उसे रोड किनारे फेंक दिया। इसके बाद दोनों बाइक सवार भाग गए।
विज्ञापन



घटना की सूचना उसने थाना पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष शिवकांत शुक्ला पहुंचे और लुटेरों की घेराबंदी कराई, लेकिन उनका सुराग नहीं लग सका। थानाध्यक्ष का कहना है कि जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें