फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खड़े ट्रक में पीछे से घुसे बाइक सवार दंपति, पति की मौत

Sat, 18 Mar 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मौजूद मृतक के परिजन।
विज्ञापन
गुरुवार देर शाम बिहारी गांव के पास बाइक सवार दंपति खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसे। पति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। दोनों इंद्ररूख गांव में रिश्तेदार केे घर आयोजित शादी मेें शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन


गुरुवार की देर शाम रामकुमार (45) पुत्र स्वर्गीय गंगाराम निवासी औड़ेरी थाना सिकंदरा पत्नी राजदुलारी (40) के साथ बाइक से हेलमेट लगाकर वापस जा रहा था। तभी बिहारी गांव के पास हाईवे किनारे खड़े ट्रक में पीछे से बाइक सहित जा घुसा। इससे रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजदुलारी गंभीर रूप से घायल हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भेजा। जहां हालत गंभीर होने पर उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। बिहारघाट चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि शव कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है। घायल महिला को रेफर किया गया है। वहीं ट्रक कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, रामकुमार का शव पोस्टमार्टम हाउस पहुंचने पर परिजन वहां पहुंचकर बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें