फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों का हमला, मची भगदड़, 50 घायल

Thu, 17 Mar 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
भगदड़ के बाद अस्त-व्यस्त पड़ा पांडाल और कुर्सियां। - फोटो : injured
विज्ञापन
भीतरगांव कस्बे के ब्लाक मुख्यालय में आयोजित सपा के विकास दिवस में मौजूद भीड़ पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से समारोह में भगदड़ मच गई। जिसको जहां जगह मिली जाकर छिप गया। घटना में 50 लोग घायल हो गए। जबकि, 10 से अधिक लोगों को अस्पतालों में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन


बुधवार की दोपहर ब्लाक मुख्यालय में आयोजन चल रहा था। समारोह से विधायक मुनींद्र शुक्ला और घाटमपुर विधायक इंद्रजीत कोरी अपनी-अपनी गाड़ियों से जा चुके थे। कार्यक्रम में आई भीड़ भी बाहर की ओर जा रही थी। इसी बीच परिसर में बनी पानी की टंकी की छत पर लगे छत्तों से मधुमक्खियों के झुंड ने भीड़ पर हमला बोल दिया।

मधु मक्खियों के हमले से लोगों में भगदड़ मच गई। लोग इधर उधर भागने लगे। जिससे पांडाल में डाली गई कुर्सियां अस्त-व्यस्त हो गईं। लोग ब्लाक और सीएचसी परिसर में छिपने की जगह तलाश करने लगे।  सीएचसी कर्मचारी आरडी वर्मा और देवीप्रसाद के अलावा उमाकांत शुक्ला, कमलेश कोरी (बरीमहतैन), सुनील (असधना), देवीप्रसाद, मदनलाल (परौली), संजय दुबे (हरीपुर), रामसिंह, छोटू, शमी मोहम्मद और हरिश्चंद्र (लाखनखेड़ा) समेत 10 से अधिक लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


भीतरगांव कस्बे के ब्लाक मुख्यालय में बनी पेयजल टंकी की छत पर मधुमक्खियों के दस से अधिक बड़े-बड़े छत्ते लगे हैं। स्थानीय निवासियों ने बताया कि वैसे तो वह किसी पर हमला नहीं करती हैं। यदि कोई उनको छेड़ता है आक्रामक हो जाती हैं। एक ओर कुछ लोगों ने मधुमक्खी के छत्ते पर शरारती तत्व द्वारा ढेला मारे जाने की आशंका जताई।

इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा के विकास दिवस में लगे माइक और भीड़भाड़ के शोर से मधुमक्खियां भड़क गईं। सीएचसी के कर्मचारियों ने बताया कि पिछले वर्ष भी ऐसे ही एक कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों ने लोगों पर हमला बोल दिया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें