बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के सुभानपुर मुराद नगर गांव में सास-बहू में बहस के बाद झगड़ा शुरू हो गया।
झगड़े में बीचबचाव करने आई ननद के साथ भाभी, भाई की साली ने जमकर पिटाई की। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है।
बुधवार को सुभानपुर निवासी शिवदेवी पत्नी रामबाबू की अपने बड़े बेटे दीपू की बहू माया और दीपू की साली माया से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।
शिवदेवी का आरोप है कि माया ने अपने पुत्र रंजीत के साथ मिलकर उसकी पुत्री मोनी और छोटी नीतू को पीटकर कर बेदम कर दिया।
घर में कोहराम सुनकर पड़ोसियों की घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे सिपाहियों ने तीन महिलाओं सहित रंजीत को हिरासत में लिया है।