फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद की नमाज अदा में अमन चैन की दुआ

Wed, 14 Sep 2016 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
-ईदगाह में बकरीद की नमाज अदा करते नमाजी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अकबरपुर समेत पूरे जिले में बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से मना। नमाज अदा करने के बाद मुल्क की सलामती व अमन चैन की दुआ मांगी गई। त्योहार में सुरक्षा व्यवस्था के पूरी व्यवस्था की गई। एसपी मौके मौके पर मौजूद रहीं।
विज्ञापन



अकबरपुर के बाढ़ापुर रोड स्थित ईदगाह में सुबह नौ बजे शहर काजी उवैस रजा अख्तर कादरी ने नमाज अदा कराई। कसबे के साथ ही आसपास गांवों के लोग भी यहां नमाज अदा करने पहुंचे। एसपी पुष्पांजलि, एसडीएम जयनाथ यादव, सीओ संजीव कुमार सिन्हा, कोतवाल फरमूद अली पुंडीर, चौकी प्रभारी एचके त्रिपाठी ने भी लोगों से मिलकर मुबारकबाद दी।


डेरापुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य गांवों में स्थानीय प्रशासन की मौजूदगी में बरेलवी व देवबंद मशलक के लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से बकरीद की नमाज अदा की।
विज्ञापन



कस्बा डेरापुर में 10 दिन पहले देवबंद मशलक के लोगों द्वारा मदीना मस्जिद में माइक लगाकर बाहर से आए हुए लोगों की जमात के साथ तकरीर की थी। इसको लेकर बरेलवी एवं देवबंदियों के बीच मारपीट व पथराव हुआ था। इसके मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से बकरीद की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए भारी पुलिस बल व पीएसी मस्जिदों के पास लगा रखी थी।


नमाज के समय एसडीएम सुरजीत सिंह, सीओ माजिद अब्सार, थानाध्यक्ष शिवकांत शुक्ल मौजूद रहे।  गांव दस्तमपुर डुडुबरी, महमूदपुर भड़ावल, नंथू मुंगीसापुर, मौजपुर कांधी, फ त्तेपुर आदि गांव की ईदगाहों में भी शांतिपूर्ण ढंग से नमाज अदा की। इसके बाद ब्लॉक प्रमुख वेद व्यास निराला, प्रभाकर मिश्रा, लाला दीक्षित, मदन मोहन मिश्रा, मुन्नालाल दुबे आदि ने सबको मुबारकबाद दी।


रनियां प्रतिनिधि के अनुसार रनियां पड़ाव स्थित नूरी जामा मस्जिद में लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद देकर गले मिले। इस दौरान पीर मोहम्मद, कदीर अहमद, चांद अहमद आदि मौजूद रहे। रूरा क्षेत्र में भी बकरीद शांतिपूर्ण ढंग से मनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें