फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अविनाश ने जगरूप को दी पटखनी, जीती कुश्ती

Thu, 13 Oct 2016 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दंगल में दांव-पेंच आजमाते पहलवान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 विजयादशमी पर्व के बाद अकबरपुर लंकापुरी मैदान में हुए विशाल इनामी दंगल में प्रदेश भर से आए पहलवानों ने अपने दांवपेंच से रोमांचित कर दिया।
विज्ञापन



लंकापुरी मैदान में कुश्ती का शुभारंभ उपजिलाधिकारी सदर जयनाथ यादव, सीओ पवित्रमोहन त्रिपाठी, समिति अध्यक्ष श्यामू गुप्ता ने किया। दंगल में सबसे बड़ी 31 हजार रुपये की इनामी कुश्ती अविनाश सिंह झींझक और औरैया के पहलवान जगरूप के बीच हुई। दोनों पहलवानों ने दांव-पेंचों की जोर आजमाइश की।


कड़े मुकाबले में अविनाश ने जगरूप को पटखनी देकर इनामी कुश्ती में जीत हासिल की। वहीं 11 हजार रुपये इनाम की कुश्ती गंगू घाटमपुर व जयपाल इटावा के बीच हुई। इसमें गंगू ने जीत हासिल की। 11 हजार रुपये इनाम की कुश्ती में जालौन के शिवकुमार ने औरैया को पहलवान मनोज को पटखनी देकर जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी कुश्ती रति गांव के सरनाम सिंह व जालौन के बृजेश के बीच बराबरी पर रही। वहीं 3100 रुपए की ईनामी कुश्ती में अकबरपुर के कमल चौरसिया ने अकबरपुर के ही बृजेश गिहार व अकबरपुर के सुरेश यादव ने जालौन के बृजेश यादव से जीत हासिल की। उपाध्यक्ष शिवशंकर मिश्रा, गुड्डू मिश्रा, जहान सिंह यादव, अभिषेक गुप्ता नीकू, गोपाल सैनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें