चौबेपुर थाना क्षेत्र के टोसवा गांव में खेत से गुजर रहे एक युवक की साइकिल से सिंचाई का पाइप दब गया। इसी खुन्नश में दबंगों ने युवक के फावड़ा मारकर लहूलुहान कर दिया। युवक को पहले परिजन सीएचसी ले गए। जहां हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर किया गया है। घटना में तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है।
टोसवा गांव निवासी भानु प्रताप (25) साइकिल से गांव जा रहा था। तभी रास्ते में पड़े पाइप पर उसकी साइकिल का पहिया चढ़ गया।
इसी बात पर शिवली के शुक्लापुरवा गांव निवासी मथुरा अवस्थी, अनिल और उमेश ने मिलकर फावड़े से हमला बोल दिया। मारपीट में भानु प्रताप जख्मी हो गया। चीखे चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण आ गए।
ग्रामीणों को देखते ही तीनों फरार हो गया।