फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झींझक में आम्रपाली एक्सप्रेस से टकराया सांड़

Tue, 10 Jan 2017 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
ट्रेन हादसा
विज्ञापन
 दिल्ली-हावड़ा रेल लाइन के झींझक फाटक के पास आम्रपाली एक्सप्रेस से सांड़ टकरा गया। इससे ट्रेन तेज आवाज के साथ खड़ी हो गई। इससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन करीब दस मिनट तक खड़ी रही। सोमवार को दिल्ली से कानपुर की तरफ  तेज रफ्तार से जा रही आम्रपाली एक्सप्रेस जैसे ही झींझक फाटक से गुजरी, तभी 04:32 बजे ट्रेन के इंजन से सांड़ टकरा गया और उसके चीथड़े उड़ गए।
विज्ञापन


तेज आवाज के साथ ट्रेन खड़ी हो गई। आवाज सुन कर किसी अनहोनी की आशंका पर यात्रियों में हड़कंप मच गया। यात्रीट्रेन से नीचे उतरने लगे। ट्रेन चालक ने इंजन को चेक किया। सब ठीक होने पर ट्रेन को 04:42 बजे रवाना किया गया।
विज्ञापन


स्टेशन मास्टर झींझक सुजीत कुमार ने बताया कि आम्रपाली एक्सप्रेस से मवेशी टकराने के कारण ट्रेन करीब दस मिनट तक रेलवे फाटक के पास खड़ी रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें