फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमराहट पंप कैनाल के काम की होगी समीक्षा - शिवपाल

Sat, 25 Jun 2016 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को मैथा तहसील के स्थायी भवन का बैरीदरियाव गांव में शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में मैथा को 41 वीं तहसील बनाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने 115 करोड़ की लागत से 26 योजनाओं का शिलान्यास व 37 का लोकार्पण किया। साथ ही कहा कि अमराहट पंप कैनाल के काम पिछड़ने की वह समीक्षा कराएंगे। इस काम को शीघ्र ही पूरा कराया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों पर इस काम में देरी करनेे का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि कैराना में भाजपा दंगा कराना चाह रही थी। उनकी साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि वह उत्तर प्रदेश की उपेक्षा कर रहे हैं। केंद्र, प्रदेश सरकार के हिस्से का पैसा नहीं दे रहा है।
विज्ञापन


शिवपाल ने कहा कि अकबरपुर रनियां विधानसभा क्षेत्र से मौजूदा रामस्वरूप सिंह को ही विधायक का टिकट दिया जाएगा या फिर रामस्वरूप सिंह जिसे कहेंगे उसको टिकट दिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान राज्यसभा सदस्य सुखराम सिंह, विधायक रामस्वरूप सिंह, शिवकुमार बेरिया, योगेंद्र पाल सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष राम सिंह, एमएलसी दिलीप यादव, आदि मौजूद  रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें