फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर रहे राजस्व संग्रह अमीन

Wed, 07 Sep 2016 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सिकंदरा में धरने पर बैठे संग्रह अमीन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्व संग्रह अमीन संघ के आह्वान पर भोगनीपुर और सिकंदरा तहसील के संग्रह अमीन मंगलवार को हड़ताल पर रहे। आंदोलन के पहले दिन मंगलवार को कार्य बहिष्कार कर तहसील मुख्यालयों पर धरना देकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।
विज्ञापन



अमीन संघ की प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य रामकृष्ण श्रीवास्तव ने बताया कि सामयिक सेवाओं को जोड़कर पेंशन, ग्रेड-पे 2,800 रुपये किये जाने, नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नति व्यवस्था की बहाली, पद नाम राजस्व संग्रह अधिकारी करने, उपलब्ध मांग के आधार पर वसूली मानक तय करने, मोटर साइकिल भत्ता, पात्र संग्रह अमीनों को बतौर द्वितीय प्रोन्नत वेतनमान तहसीलदार के समकक्ष वेतन देने की मांगों को लेकर प्रदेश के राजस्व संग्रह अमीन आंदोलित हैं।


प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 6 व 7 सितंबर को कार्य बहिष्कार का निर्णय लिया गया है। भोगनीपुर में तहसील अध्यक्ष शीलकुमार कटियार की अगुवाई में धरना दिया गया।
विज्ञापन



जिला मंत्री प्रकाश सिंह, अशोक कुमार यादव, छैल बिहारी कटियार, जहीर खां, जेपी श्रीवास्तव, वीरेंद्र कुमार अवस्थी आदि मौजूद रहे। तहसील मंत्री राजकुमार राटौर ने अध्यक्षता की। वहीं सिकंदरा में तहसील अध्यक्ष जीशान अहूद की अध्यक्षता में धरना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें