जिंदाशाह मदार की मकनपुर नगरी अब जल्द ही देश दुनिया में महती अहमियत रखने वाला ताजमहल की नगरी आगरा जुड़ जाएगा। इसके साथ ही मकनपुर देश की राजधानी दिल्ली और सूबे की राजधानी लखनऊ से सीधे तौर से कनेक्ट हो जाएगा। प्रदेश सरकार के द्वारा मकनपुर की एतिहासिकता को देखते हुए लखनऊ-आगरा ग्रीन एक्सप्रेस बनने का निर्माण लगातार जारी है।
एक्सप्रेस वे के निर्माण से मकनपुर की कनेक्टविटी देश के सभी मुख्य शहरों से हो जाएगी।
मकनपुर शरीफ की इबादत के लिए भारत ही नहीं बल्कि साउथ अफ्रीका, इराक, ईरान, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान देशों से भी जायरीनों का आना-जाना रहता है। इसी को ध्यान में रखते हुए मकनपुर को देश के सबसे आधुनिक हाइवे से जोड़ा जा रहा है।
कन्नौज जनपद के समीप स्थित मकनपुर कसबे में क्षेत्रीय विधायक और राज्य मंत्री अरूणा कोरी कई प्रकार की योजनाओं पर लगातार काम कर रही हैं। उनकी माने तो बिल्हौर के सभी ऐतिहासिक स्थलों पर आने-जाने के लिए बेहतर प्रबंध किए गए हैं, इसके साथ ही देश के दूसरे प्रांतों और दुनिया के कई देशों से आने वाले जायरीनों की सुविधा के लिए एक्सप्रेस वे का निर्माण हो रहा है।
इसके बन जाने से दिल्ली, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, कन्नौज, कानपुर, उन्नाव सहित प्रदेश की राजधानी का सफर कुछ ही घंटों में पूरा किया जा सकेगा। तहसील क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है, राष्ट्रीय राजमार्ग 91 अर्थात् जीटी रोड का डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। एनएच 91 के परियोजना प्रबंधक एसके वर्मा ने बताया कि एक निजी संस्था के द्वारा गत महीनों अलीगढ़ से कानपुर पर विस्तार पूर्व जीटी रोड के चौड़ीकरण की कार्रवाई पूरी करा ली गई है। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन विभाग एवं प्रदेश सरकार के मध्य 15 फरवरी तक बैठक की योजना है बैठक में डीपीआर के आधार पर जीटी रोड पर काम शुरू होने की संभावना है।
अलीगढ़ से कानपुर के मध्य उन कसबों और नगरीय क्षेत्रों में बाईपास निकालने की योजना है जो करीब चार किमी. के विस्तार में बसे हुए हैं साथ ही जीटी रोड को मोड रहित बनाने के लिए जमीन अधिगृहीत की जाएगी। बैठक के बाद ही टेंडर फिर कार्य आरंभ होगा।
जिला प्रशासन द्वारा मुसाफिर खाने में पीपीपी माडल से करीब 40 लाख रुपये से कम्यूनिटी हाल का निर्माण भी लगातार जारी है। अभी तक पुराने मुसाफिरखाने में रुक जायरीन मेला का लुत्फ लेते थे, लेकिन करीब चार सैकड़ा की क्षमता वाले माडर्न कम्युनिटी हाल बनने से और अधिक जायरीनों को इसका लाभ मिल सकेगा।