फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद अब जलभराव से जूझ रहे ग्रामीण

Thu, 02 Aug 2018 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन
घर के अंदर पानी भरे होने के कारण चारपाई पर बैठा ग्रामीण।
विज्ञापन
कानपुर देहात। करीब एक सप्ताह से शुरू हुई बारिश ने जन-जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। मूसलाधार बारिश से जनपद की कई क्षेत्रों में सड़कों पर बंबे के सामान पानी बह रहा है। इससे जनपद के करीब एक सैकड़ा गांव के लोगों का मुख्य मार्गों से संपर्क टूट गया है। हालांकि झींझक, रसूलाबाद और उसके आसपास के क्षेत्रों में बारिश हुई।   
विज्ञापन


वहीं, रसूलाबाद, डेरापुर, झींझक, मैथा ब्लाक के सैकड़ों गांवों को पानी की चपेट में ले लिया है। पानी लोगों की घरों तक घुसने के कारण कच्चे मकान के साथ ही पक्के मकान भी दरक रहे हैं, जिससे मलबे में दबने के कारण मौतों की संख्या भी बढ़ रही है। जनपद में अब तक करीब एक दर्जन लोग मौत के शिकार हो चुके हैं। जबकि, कई गांवों के ग्रामीण घर छोड़कर सुरक्षित ठिकाना तलाश रहे हैं।

बारिश के कारण रिंद, सेंगुर, नोन नदी उफान पर हैं। रिंद नदी से लगे अपौना, मुरलीपुर, सिमरामऊ, भौंरा, काशीपुर, गुलाबपुर, विजईपुर, देवकीपुरवा, छोटेपुरवा, कपराहट, मल्लाहनपुरवा, बड़े पुरवा, निगोहिया सहित करीब आधा सैकड़ा गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। लोगों का मुख्य मार्गों से संपर्क टूट रहा है। वहीं गांवों में घर तक पानी घुसने से लोगों का घरों से निकलना तक दूभर हो गया है। जबकि पशु चारे के लिए भी समस्या खड़ी हो रही हैं।
विज्ञापन


बनीपारा, विजईपुर व देवकीपुरवा गांव में पानी भरने के कारण गांव में भयावह स्थिति हो गई है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। जबकि, गांव की करीब 40 फीसदी आबादी सुरक्षित स्थान तलाशने के लिए जद्दोजहद कर रही है। कई मार्गों पर कटान होने के कारण लोगों की आवाजाही बंद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें