फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिवक्ताओं का तहसील में हंगामा

Thu, 05 Jul 2018 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
उप जिलाधिकारी कार्यालय का बंद दरवाजा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिल्हौर। वादकारियों को समय से न्याय और अधिवक्ताओं की पुरानी 18 सूत्री मांगों को लेकर बिल्हौर बार एसोसिएशन के वकीलों ने तहसील परिसर में नारेबाजी करते हुए राजस्व अधिकारियों-एसडीएम कार्यालय का काम बंद कराकर प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने मांगें पूरी न होने तक प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को बिल्हौर बार एसोसिएशन अध्यक्ष राजकुमार भदौरिया, महामंत्री आशुतोष सैनी की अगुवाई में बड़ी संख्या में अधिवक्ता तहसील क्षेत्र के विभिन्न राजस्व पटलों पर पहुंचे और दफ्तरों को बंद कराया, एसडीएम विरोध नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं ने अपना रोष भी जताया।
बार अध्यक्ष ने बताया कि विभिन्न पत्रावलियों के समय से पूरा न होने, शासनादेश के मुताबिक दुरुस्ती कागजात न बनने, पीजी 11 सहित कई कार्रवाई प्रभावित हो रही हैं, अधिवक्ताओं ने कई बार उप जिलाधिकारी बिल्हौर से गुहार भी लगाई, लेकिन इसके बाद भी कार्रवाई न होने से अधिक्ताओं में रोष बना हुआ है। प्रदर्शन के दौरान अजीत सिंह, सुरेंद्र बघेल, महेंद्र त्रिवेदी, आलोक मिश्र, अभिषेक पांडे, सुशांक मिश्र, नितिन कटियार, राम किशोर, विकास तिवारी, विशाल सैनी, अमित श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं में गाली-गलौज और मारपीट
बिल्हौर। तहसील परिसर स्थित अधिवक्ताओं के बस्तों दो अधिवक्ताओं में मामूली बात को लेकर पहले कहासुनी हुई फिर देखते ही देखते दो गुटों के लोगों ने एक दूसरे के चेंबर पर पहुंचकर तोड़फोड़ भी की। अधिवक्ताओं में मारपीट की सूचना पर कई अधिवक्ता मौके पर जुटे भी, लेकिन मामले की गंभीरता देखते हुए कई लोग मौके से बिना किसी का पक्ष रखे चले गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें