जिलाधिकारी के निर्देश पर विधानसभा चुनाव में मतदान को प्रेरित करने के लिए एसडीएम ने तहसील के अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, टाइपिस्ट, नोटरी अधिवक्ताओं व बार के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की। जिसमें सभी से मुहर के माध्यम से स्लोगन लिखकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने की अपील की है।
शनिवार को एसडीएम सुरजीत सिंह की अध्यक्षता में तहसील सभागार में बैठक आयोजित हुई। एसडीएम ने अधिवक्ताओं ,दस्तावेज लेखकों, टाइपिस्टों, व नोटरी अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि प्रार्थना पत्र या किसी शिकायती पत्र को लिखते समय आवेदक को मतदान के लिए जागरूक करें।
मुहर के माध्यम से आओ करें मतदान, लोकतंत्र का है आधार, वोट न हो कोई बेकार, चाहे नर हो या नारी, मतदान है सबकी जिम्मेदारी, 19 तारीख को भूल न जाना, वोट डालने जरूर जाना आदि स्लोगन अंकित किया जाए। जनता जागरूक होकर मतदान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगी।
अधिवक्ता गिरंद सिंह, सत्येंद्र सिंह, केके तिवारी, राम कुमार यादव, महावीर सिंह, अनिल कुमार शुक्ला, राजा सिंह यादव, महेंद्र यादव, अमर सिंह, रमेश पाल, दयाशंकर शुक्ल, शिव नारायण, मुन्ना लाल आदि मौजूद रहे।