फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीजी ने पैदल गश्त कर जनता को दिया सुरक्षा का भरोसा

Fri, 12 Oct 2018 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
गश्त के दौरान अधीनस्थों को निर्देश देते एडीजी।
विज्ञापन
कानपुर देहात। नवरात्र व दशहरा के त्योहार को देखते हुए जनता के बीच सुरक्षा का माहौल बनाने के लिए एडीजी ने भारी पुलिस के साथ गुरुवार शाम अकबरपुर कस्बे में पैदल गश्त किया। उन्होंने जनता से संवाद कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया। वहीं रामलीला पसिर में पहुंच कर वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा की।
विज्ञापन


एडीजी अविनाश चंद्र ने अकबरपुर कस्बा के लोगों को सुरक्षा का एहसास कराने के लिए पैदल गश्त किया। गश्त के दौरान सब्जी मंडी में पहुंच कर उनसे बात की। इसके साथ उनसे कहा कि जनता सादी कपड़ों में पुलिस की भूमिका निभाएं कोई भी अप्रिय घटना होने पर पहले पुलिस को सूचना दें, उसका नाम गोपनीय रखा जाएगा।

उन्होंने कहा कि पुलिस जनता का सहयोग करने के लिए हैं। पुलिस के प्रति मित्रवत भाव रखें।  कहा कि किसी भी हालत में अपराधियों को बक्सा नहीं जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला पुलिस कर्मी मंदिरों व मेलों में तैनात की गई हैं। छेड़छाड़ आदि की घटनाओं पर तत्काल कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अराजक तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी।
विज्ञापन



कहा कि कस्बे में सड़क पर अतिक्रमण अधिक दिख रहा है। इस पर नगर पंचायत के सहयोग से इसे हटवाया जाएगा। इसके बाद वह रामलीला परिसर जनकपुरी मैदान में पहुंचे वहां रामलीला के पदाधिकारियों से बात कर सुरक्षा के बाबत जानकारी ली। सुरक्षा के साथ साथ उन्होंने कहा कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें। इस दौरान उनके साथ एसपी राधेश्याम, एएसपी अरुण कुमार श्रीवास्तव, सीओ अर्पित कूपर, कोतवाल ऋषिकांत शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें