फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना, चार विदेशी पर्यटक घायल

Fri, 12 Jan 2018 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
दुर्घटना में घायल विदेशी नागरिक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिल्हौर क्षेत्र के मकनपुर गूंजपूर गांव से गुजरे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर गलत दिशा में चल रहे एक ट्रक में सामने से आ रही एक विदेशी पर्यटकों की कार जा टकराई। दुर्घटना में तीन रूस और एक जर्मन का पर्यटक घायल हो गया। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर हैलट रेफर कर दिया।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज अनिल पांडे ने बताया कि गुरुवार की रात नौ बजे लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे से लखनऊ की ओर जा रही एक कार मकनपुर रौगांव के सामने गलत दिशा से आ रहे ट्रक से जा टकराई। दुर्घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद सभी घायलों को सीएचसी बिल्हौर लाया गया।
बताया कि दुर्घटना में दिल्ली, आगरा और लखनउ घूमने आए रशियन नागरिक इलिया जोकिया, एगोर ब्रूबाका, इवान और जर्मन नागरिक निकिता घायल हो गए। सीएचसी के डाक्टरों के मुताबिक रशियन नागरिक निकिता के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन


इधर,  एक्सप्रेस-वे पर चार विदेशी पर्यटकों के घायल होने की सूचना पर खूफिया विभाग के लोग रात में ही सक्रिय हो गए। विदेशी नागरिकों की समुचित सहायता के लिए खूफिया विभाग के लोग रूस और जर्मन दूतावास के संपर्क में रहे। घायल विदेशी नागरिकों को भाषा के कारण अपनी बात बताने में काफी अड़चनें उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें