फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली के तार गलने से हुई दुर्घटना

Fri, 22 Jan 2016 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर क्षेत्र के रामपुर किशोरसिंह गांव में बुधवार को हाईटेंशन तार बंच कंडक्टर पंचर होने से टूट कर नीचे गिरा था। बता दें कि हाईटेंशन तार की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई थी। अधिशाषी अभियंता की जांच में तारों में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं पाई गई।
विज्ञापन


विद्युत अधिशाषी अभियंता चौबेपुर परिक्षेत्र सतीश मिश्रा ने बताया कि रामपुर किशोर सिंह गांव में तार टूटने की वजह बंच कंडक्टर के पंचर हो जाने से हुई।

बताया कि नमी के कारण एचटी लाइनों में स्पार्किंग के साथ खंभों से अर्थ मिलने लगता है। कभी-कभी यह अंदर ही अंदर तारों को गला देता है जिस कारण विद्युत तार टूटकर नीचे गिर जाते हैं। बुधवार को हुई दुर्घटना भी इसी कारण हुई।

बताया कि विभाग किसी भी दशा में लापरवाही नहीं करता। क्षेत्र में जहां कहीं भी तारों में स्पार्किंग की समस्या है उसकी जानकारी कराएं तत्काल उन्हें दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें