फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घाटमपुर से 128 लोगों को बसों से घर भेजा

विज्ञापन
accidant - फोटो : GHATAMPUR
विज्ञापन
घाटमपुर (कानपुर)। घाटमपुर क्षेत्र में क्वारंटीन सेंटर में रह रहे लोगों की अवधि पूरी होने के बाद अब उनको घरों तक पहुंचाने की कवायद शुरू की गई है। बुधवार की रात 52 लोगों को बस से भेज दिया गया। जबकि, अन्य को भेजने के लिए रोडवेज की पांच बसें मंगवाई गईं। उनको रवाना करने से पहले तहसील परिसर में एकत्र किया गया। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने थर्मल स्क्रीनिंग की। एसडीएम ने बताया कि देरशाम तक 128 लोगों को बसों से घर भेजा गया है।
विज्ञापन

गुरुवार को नायब तहसीलदार हरिश्चंद्र सोनी ने बताया कि घाटमपुर कस्बा सहित क्षेत्र के अन्य स्थानों पर कुल 165 बाहरी लोग ठहरे हुए थे। सभी को अलग-अलग जगहों पर बनाए क्वारंटीन सेंटरों पर ठहराया गया था। बताया कि सरकार के फैसले के बाद उनको घरों तक पहुंचाने की व्यवस्था शुरू की गई है।
बताया कि बुधवार की रात सोनभद्र, बस्ती, सिद्धार्थ नगर, श्रावस्ती और कुशीनगर जिलों के 52 प्रवासियों को रवाना किया गया। जबकि, अन्य को रवाना करने के लिए रोडवेज की पांच बसें मंगवाई गई हैं। बाहरी लोगों को तहसील भवन में एकत्र करने के बाद उनकी थर्मल स्क्रीनिंग कराई गई और क्रम से उनको बसों पर बैठाकर रवाना करने का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें