फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सजेती में ट्रक पलटने से चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सजेती (घाटमपुर)। थाना क्षेत्र के अनूपुर मोड़ के पास सोमवार की देर रात ट्रक पलटने से चालक की मौत हो गई। जबकि, खलासी बाल-बाल बच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के अज्योरी गांव निवासी मगन दुबे (26) ट्रक चालक था। सोमवार की रात वह खाली ट्रक लेकर बीबीपुर गांव में खड़ा करने जा रहा था। साथ में बीबीपुर गांव निवासी खलासी जीतेंद्र सिंह भी था। जैसे ही अनूपुर से बीबीपुर गांव की ओर बढ़ा तभी, एक जगह मोड़ पर ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक उसके नीचे दब गया। वहीं, खलासी बाल-बाल बच गया। वह भागकर अनूपुर मोड़ पहुंचा और लोगों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे लोगों ने ट्रक के नीचे दबे चालक को किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस ने उसको देर रात सीएचसी घाटमपुर पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। लेकिन, कानपुर ले जाते समय मगन की रास्ते में ही मौत हो गई। शव को वापस सीएचसी घाटमपुर लाया गया। आए। पुलिस ने सुबह यहीं से शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया।
दो माह पहले हुई थी बड़े भाई की मौत
घाटमपुर। हादसे का शिकार हुए ट्रक चालक मगन दुबे के बड़े भाई गगन दुबे (28) की मौत भी हादसे में ही हुई थी। गांववालों ने बताया वह दो भाई ही थे। उनके पिता की मौत भी करीब तीन साल पहले बीमारी से हो गई थी। बीती 23 जून 2019 को गगन दुबे अपनी शादी की तैयारी के लिए सामान खरीदने के लिए एक साथी को लेकर बाइक से कानपुर जा रहा था। पतारा क्षेत्र के धरमपुर बंबा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उसको रौंद दिया था। हादसे में गगन की मौत हो गई थी जबकि, साथी गंभीर घायल हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें