फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबी दौड़ में अभिजीत और ज्योति ने मारी बाजी

Tue, 28 Mar 2017 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर देहात
विज्ञापन
खेलकूद प्रतियोगिता में वालीबाल खेलते खिलाड़ी।
विज्ञापन
माती स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में नेहरु युवा महिला मंडल की ओर से  जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में वॉलीबाल, कबड्डी, खो-खो, ऊंचीकूद आदि खेलों का आयोजन किया गया। इसमें विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कार बांटे गए।
विज्ञापन


नेहरू युवा महिला मंडल ने जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। पुरुष वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में सरवनखेड़ा ने अकबरपुर टीम को पराजित किया। वहीं महिला वर्ग में भी सरवनखेड़ा टीम ने कबड्डी में अकबरपुर टीम को पराजित किया।

महिला वर्ग की खो-खो प्रतियोगिता में मैथा ने अकबरपुर को शिकस्त दी। पुरुष वर्ग की 400 मीटर दौड़ में अभिजीत प्रथम, रामजी द्वितीय व सूरज सिंह तृतीय स्थान पर रहे। महिला वर्ग की 100 मीटर दौड़ में ज्योति प्रथम, नीतू द्वितीय व शालिनी तृतीय स्थान पर रही। ऊंची कूद में रामजी अव्वल रहे। विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए गए। इस मौके पर एनवाईसी शैलजा पांडेय, लेखाकार लक्ष्मी गुप्ता, अजीत पाल, सुभाष दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें